INX Media Case: 12 दिन बढ़ी कार्ति की न्यायिक हिरासत

INX Media Case:

नई दिल्ली। पटियाला हाऊस कोर्ट ने INX Media Case में कार्ति चिंदबरम की हिरासत 12 दिन और बढ़ा कर 24 मार्च तक कर दी है। इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अर्जी दी है कि INX Media Case में कार्ति चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 15 दिन और बढ़ाई जाए। गौरतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट ने 9 तारीख को कार्ति की रिमांड बढ़ाकर 12 मार्च तक के लिए की थी। आज कार्ति की इस मामले में सुनवाई थी। कार्ति ने भी अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। CBI ने अदालत में बताया कि पूछताछ के दौरान कार्ति का रवैया सहयोगात्मक नहीं था। बिना आरोपी के सहयोग के CBI जांच कर रही है। CBI ने कहा कि इसलिए ऐसी परिस्थितियों में जब इस गंभीर आर्थिक अपराध में शामिल दिख रहा है तो यह बिल्कुल जरूरी है कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए।

INX Media Case: CBI ने मांगी 15 दिन की न्यायिक हिरासत, कार्ति ने दी जमानत याचिका

इससे पहले कार्ति चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया था। कार्ति चिंदबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दिए जाने की आशंका जताई थी जिसमें प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उनकी गिरफ्तारी पर 20 मार्च तक की रोक लगाई गई थी। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने की आशंका जाहिर करते हुए कहा कैविएट दाखिल की थी। हालांकि अभी ED की ओर से ऐसे कोई कदम उठाए जाने के संकेत नहीं दिख रहे थे।

गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्ती चिंदबरम को बड़ी राहत देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को निर्देश दिया है कि उन्हें 20 मार्च तक गिरफ्तार नहीं किया जाए। अब इस मामले में अगली सपनवाई 20 मार्च को होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र और ईडी को नोटिस भी जारी किया है जिसका उन्हें 20 मार्च तक जवाब देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+