एम्ब्रायर सौदे में आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
यूपीए शासनकाल के दौरान एम्ब्रायर विमानों का सौदा किया गया था। जिसमें केंद्र सरकार ने जांच करने के लिए कहा है।
नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने वर्ष यूपीए शासनकाल के दौरान साल 2008 में 20 करोड़ लाख डॉलर में हुए एम्ब्रायर सौदे में आरोपी प्रवासी भारतीय विपिन खन्ना के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।

सीबीआई ने कहा है कि उनकी ओर से इमीग्रेशन को लुक आउट नोटिस के संबंध में अनुरोध किया जा चुका है।
आशंका जताई जा रही है कि विपिन खुद को बचाने के लिए देश से बाहर जा सकता है।
की गई छानबीन
सीबीआई की ओर से कहा गया है कि कुछ जगहों पर विपिन की खोज की गई। साथ ही दिल्ली में इस मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की रिकवरी के लिए भी छानबीन की गई।
बता दें कि केन्द्र सरकार ने बीते महीने ब्राजील स्थित विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रायर से पिछली यूपीए सरकार के दौरान हुए विमान के सौदे की जांच करने के लिए कहा था।
आरोप है कि विपिन्न ने कथित तौर पर सौदा कराने के लिए ब्राजीली कंपनी से 5.70 लाख डॉलर रुपए लिए। इस सौदे के अंतर्गत तीन विमानों की खरीद होनी थी।












Click it and Unblock the Notifications