CBI के अंतरिम निदेशक नागेश्वर ने संपत्ति खरीद पर दी सफाई, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। सीबीआई के शीर्ष दो अधिकारियों को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद एम नागेश्वर राव को इसका कार्यवाहक डायरेक्टर बनाया गया है। इसी बीच इंडियन एक्सप्रेस ने एक खबर छापी थी। जिसमें कहा गया था कि, हाल ही में एम नागेश्वर राव की पत्नी और कोलकाता स्थित एक बड़ी ट्रेडिंग कंपनी एंजेला मर्सेंटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (AMPL) के बीच लगातार पैसों का लेनदेन हुआ है। अब इस पर अब नागेश्वर राव ने पत्नी की संपत्ति खरीद के लिए किए गए ट्रांजैक्शन पर हुए विवाद पर सफाई दी है।

 CBI Interim chief Nageshwar Rao clarifies on transactions in connection with borrowing of funds by his wife

एम नागेश्वर राव ने मंगलवार को पत्र जारी कहा कि, कुछ मीडिया हाउस उनकी प्रॉपर्टी के बारे में गलत जानकारी प्रकाशित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 2010 में, मेरी पत्नी श्रीमती संध्या ने मैसर्स एंजेला मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड से 25 लाख रुपये का लोन लिया था। जिसके मालिक प्रवीण अग्रवाल है, जो लंबे समय से हमारे परिवार के मित्र रहे हैं। इस राशि का उपयोग गंटूर आंध्र प्रदेश में एक संपत्ति की संयुक्त खरीद में इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा कि, श्रीमती मन्नम संध्या ने साल 2011 में अपनी एक 11-17 एकड़ कृषि जमीन बेची थी। जिससे मिले 58.62 लाख रुपए एंजेला मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद एंजेला मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड ने लोन लिए गए 25 लाख रुपए की राशि का ब्याज काट कर 41.33 लाख रुपए संध्या को 2014 में वापस कर दिए थे। तत्काल सूचनाएं सक्षम प्राधिकारी को दी गईं।

उन्होंने कहा कि, किसी भी गैरकानूनी धन का सवाल बिल्कुल नहीं उठता है, उनके और उनके परिवार की संपत्तियों का पूरा विवरण सरकार को उनके वार्षिक संपत्ति रिटर्न में हर साल जमा किया गया है। उन्होंने कहा, जो खबरें और रिपोर्ट्स मीडिया में चल रहा हैं उन सभी को गलत और असत्य करार दे रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+