उन्नाव गैंगरेप: CBI ने जांच के लिए बनाई 20 अधिकारियों की टीम, फिर रिक्रिएट किया एक्सीडेंट का सीन
नई दिल्ली। उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की जांच के लिये सीबीआई ने 20 अधिकारियों की एक अतिरिक्त स्पेशल टीम गठित की है। इनमे एसपी, एएसपी, डीएसपी लेवल के कई अधिकारी शामिल किए गए हैं। ये सभी 30 जुलाई को दर्ज एक्सीडेंट केस की जांच करेंगे। यह टीम विशेष रूप से एक्सीडेंट के मामले की जांच करेगी। उधर एक्सिडेंट मामले की सच्चाई समझने के लिए सीबीआई की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ शुक्रवार को फिर से रायबरेली में घटनास्थल पर पहुंची। सीबीआई की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने घटना स्थल पर दुर्घटना के सीन को रीक्रिएट किया।

टीम में शामिल किए एएसपी, डीएसपी स्तर के 20 अधिकारी
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि, सीबीआई ने लगभग 20 जांच अधिकारियों की एक अतिरिक्त स्पेशल टीम बनाई है। इस टीम में एसपी, एएसपी, डीएसपी, इन्स्पेक्टर और सब इन्स्पेक्टर लेवल के अधिकारी शामिल हैं। ये सभी अधिकारी 30 जुलाई को हुए ऐक्सिडेंट मामले की जांच में सहयोग करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर फरेंसिक टीम को भेजी गई है। वहीं इस मामले में सीबीआई ने जांच के लिए 6 लोगों की फॉरेंसिक टीम भी बनाई है। शुक्रवार को ये फोरेंसिक टीम ने रायबरेली में दिन भर जांच कर सबूत जुटाए हैं।

एक्सीडेंट सीन को फिर रिक्रिएट किया गया
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई समय सीमा में हादसे की जांच पूरी करने के लिए सीबीआई के करीब डेढ़ दर्जन अफसरों की टीम फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ दोपहर 3 बजे से ही घटनास्थल पर पहुंची। सीबीआई की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने घटना स्थल पर दुर्घटना के सीन को रीक्रिएट किया। तीसरी कोशिश में सीन रीक्रिएट होने पर सीबीआई अफसर संतुष्ट हुए। सीन रीक्रिएशन की इस कोशिश में आधे घंटे लगे।
ड्राइवर और क्लीनर को कोर्ट ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज
आरोपी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को कोर्ट ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भज दिया है। दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर शनिवार को होगी सुनवाई, जबकि आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर से जेल में पूछताछ करने की सीबीआई को इजाजत मिल गई है। इसके अलावा पीड़िता के चाचा से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। पिछले रविवार को ट्रक और कार की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लखनऊ के अस्पताल में भर्ती रेप पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications