Oxfam India के खिलाफ सबूत, विदेशी चंदा के लिए तोड़ा FCRA कानून, CBI ने दर्ज किया केस

सीबीआई ने ऑक्सफैम इंडिया के खिलाफ भारत के विदेशी फंडिंग नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले में एक केस दर्ज किया है।

CBI against Oxfam India

CBI against Oxfam India: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने ऑक्सफैम इंडिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। ऑक्सफैम के खिलाफ दर्ज मामले में सीबीआई ने आरोप लगाए हैं कि ऑक्सफैम इंडिया अन्य संघों या लाभकारी सलाहकार फर्मों को धन हस्तांतरित करने के लिए FCRA के प्रावधानों की अनदेखी की योजना बना रहा था। सीबीआई ने कहा कि उसने पिछले साल एक तलाशी अभियान के दौरान ऑक्सफैम इंडिया के कार्यालय से ऐसे कई कई ईमेल मिले, जिनमें FCRA के प्रावधानों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।

ऑक्सफैम इंडिया पर आरोप है कि उसके 2013 और 2016 के बीच निजी बैंक खाते के बजाय अपने विदेशी योगदान उपयोग खाते में सीधे लगभग 1.5 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। केंद्रीय जांज एजेंसी सीबीआई में इसको लेकर एक शिकायत गृहमंत्रालय की ओर से दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA), 2010 के नियमों का उल्लंघन कर विदेशों से चंदा एकत्र किया है।

गृहमत्रालय की इस शिकायत पर जांच को दौरान आरोप सही पाए जाने पर पिछली साल सीबीआई ने इसके अलावा एक बड़ी कार्रवाई की थी। जिसके तहत जनवरी 2022 में ऑक्सफैम इंडिया के एफसीआरए लाइसेंस को निलंबित कर दिया था। सीबीआई ने इस कार्रवाई को लेकर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया की एजेंसी की ओर से ये कार्रवाई गृह मंत्रालय की एक शिकायत पर की गई।

सीबीआई अधिकारी के बयान के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में भारतीय विकास समूह (इंडिया चैप्टर) और तीन अन्य गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ कथित तौर पर भारत के विदेशी फंडिंग नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया है।

दरअसल, ऑक्सफैम इंडिया ऑक्सफैम के वैश्विक परिसंघ का एक हिस्सा है। ये गैर-सरकारी संगठन है, जो गरीबी, असमानता, लैंगिक न्याय और जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता जैसे मुद्दों पर काम करने के लिए गठित किया गया। सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर ऑक्सफैम इंडिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया और कहा कि संगठन ने कुछ गलत नहीं है, फिर भी वो जांच में उसकी ओर से अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+