सीबीआई ने अगस्ता वेस्टलैंड केस में पूर्व रक्षा सचिव के खिलाफ दायर की चार्जशीट
नई दिल्ली, 17 मार्च। सीबीआई ने पूर्व रक्षा सचिव और पूर्व सीएजी शशिकांत शर्मा के खिलाफ अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर्स घोटाला मामले में चार्जशीट दायर कर दी है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कई पूर्व वायुसेना अधिकारियों को भी शामिल किया है। यह चार्जशीट सीबीआई जज अरविंद कुमार की रोज अवेन्यू कोर्ट में दायर की गई है। सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर एडवोकेट डीपी सिंह ने यह चार्जशीट फाईल की है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने 3600 करोड़ रुपए के इस घोटाले में शशिकांत शर्मा के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मिल गई है।

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में पूर्व एयर वाइस मार्शल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और इसके अलावा तीन वायुसेना के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने सितंबर 2020 में अपनी चार्जशीट फाइल की थी, जिसमे 15 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसमे प्राइवेट कंपनी से जुजड़े लोगों के नाम भी शामिल थे जो यूके की कंपनी से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खरीद के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल थे। अगस्ता वेस्टलैंड केस की सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। आरोप है कि वीवीआईपी चॉपर की खरीद में यूपीए सरकार के दौरान घोटाला हुआ था। हालांकि बाद में इस डील को एनडीए सरकार के कार्यकाल में 2014 में रद्द कर दिया गया था।
बता दें कि 11 मार्च को दिल्ली की हाई कोर्ट ने बिचौलिए मिशेल जेम्स की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इस मामले में सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। सीबीआई ने इससे पहले 1 सितंबर 2017 को एयर चीफ मार्शल और 11 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications