पत्नी की हत्या करने के मामले में CBI ने अमरमणि के बेटे अमन के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
सारा की मां सीमा सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई थी।
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमन मणि त्रिपाठी खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। शनिवार को सीबीआई ने अमन के खिलाफ अपनी ही पत्नी को कथित तौर से जान से मार देने के आरोप में चार्जशीट फाइल की है। इससे पहले बीते साल नवंबर में सीबीआई ने सपा नेता अमनमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था।

उन पर अपनी पत्नी सारा त्रिपाठी की रहस्यमयी हत्या में शामिल होने का आरोप है। उन्हें सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। सारा की मौत नेशनल हाईवे-2 पर एक कार एक्सिडेंट में हुई थी जब दोनों पति-पत्नी पिछले साल देश की राजधानी दिल्ली जा रहे थे। अमनमणि कार से बाहर कूद गए और उन्हें इस दुर्घटना में खरोंच भी नहीं आई, जबकि पत्नी सारा की मौत हो गई। सारा की मां को उसकी मौत पर संदेह हुआ, जिसके पासा सारा त्रिपाठी की मां सीमा सिंह ने अमनमणि त्रिपाठी और उसके परिवारवालों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी।
एफआईआर में सीमा सिंह ने अपने पति यानी सारा के पिता पर भी सारा की हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद इस केस को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया गया था। सीबीआई ने इस बात की पुष्टि की कि अमनमणि त्रिपाठी को सारा त्रिपाठी की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। आपको बता दें कि अमनमणि त्रिपाठी के पिता अमरमणि त्रिपाठी पहले ही मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।
सारा की मां ने कहा था, 'मुझे फिरोजाबाद में पता लगा है कि मेरी बेटी की मौत एक्सीडेंट में नहीं हुई, बल्कि चार घंटे पहले ही उसका मर्डर कर दिया गया था।'
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: पांच साल में जमकर मालामाल हुए अखिलेश सरकार के ये मंत्री, देखिए पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications