आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, पी चिदंबरम, कार्ति समेत 14 नाम

Recommended Video

    INX Case में CBI ने दाखिल की Chargesheet, Chidambaram समेत 14 लोगों के name शामिल | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। दिल्ली की एक अदालत में दााखिल सीबीआई की चार्जशीट में कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम, उनके बेटे सांसद कार्ति चिदंबरम और पीटर मुखर्जी का नाम शामिल है। चार्जशीट में कुल 14 नाम हैं। इन तीन के अलावा चार्जशीट में सिंधुश्री खुल्लर, भास्कर, अनूप पुजारी, प्रबोध सक्सेना, आर प्रसाद, आईएनएक्स मीडिया, एएससीएल, शतरंज प्रबंधन और वित्त मंत्रालय के चार पूर्व अफसरों के नाम हैं। कोर्ट 21 अक्टूबर को चार्जशीट पर सुनवाई करेगा।।

    CBI filed chargesheet in INX media case P Chidambaram Karti Chidambaram Peter Mukerjea named Matter taken up by Court on October 21

    2007 में पी चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरते जाने के आरोप है। मामले में गिरफ्तार पी चिदंबरम इस समय जेल में हैं। मामले में उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं, वो भी मामले में जेल में रह चुके हैं और अभी जमानत पर हैं। वहीं पीटर मुखर्जी हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।

    पी चिदंबरम सीबीआई की हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। सीबीआई ने 21 अगस्त को पी चिदंबरम को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद चिदंबरम जेल में हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में पी चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

    मामले की ईडी भी जांच कर रही है। चिदंबरम को कस्टडी में लेने के लिए ईडी ने अदालत से इजाजत मांगी थी, जिसके बाद ईडी ने उनसे जेल में पूछताछ की है। ईडी कार्ति से भी लगातार पूछताछ कर रही है। ईडी ने बीते साल भारत, ब्रिटेन और स्पेन में कार्ति की 54 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने का दावा किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+