प्रशांत भूषण के खिलाफ सीबीआई डायरेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
नई दिल्ली। आप नेता प्रशांत भूषण के लिए सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा एक बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। रंजीत सिन्हा ने प्रशांत भूषण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रशांत भूषण ने रंजीत सिन्हा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मीट व्यापारी मोइन कुरैशी से मुलाकात की थी जिसपर इन्कम टैक्स ऐक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है।

रंजीत सिन्हा ने प्रशांत भूषण के खिलाफ कोर्ट में फर्जी साक्ष्य पेश करने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। सीबीआई डायरेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि पुलिस को प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए। इसके लिए उन्होंने एटार्नी जनरल मुकुल रोहातगी के उस हलफनामें का सहारा लिया है जिसमें उन्होंने कोर्ट में कहा था कि रंजीत सिन्हा की मोइन कुरैशी से कोई सीधी मुलाकात नहीं हुई थी।
रंजीत सिन्हा का कहना है कि प्रशांत भूषण ने जो तथ्य कोर्ट के सामने रखे हैं वो फर्जी है साथ ही गलती तथ्यों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण ने जानबूझकर कोर्ट में ऐसे तथ्य रखें कि कोर्ट उनके पक्ष में फैसला सुनाये।












Click it and Unblock the Notifications