CBI चीफ- सबूत हुए तो बड़े से बड़े आदमी को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे
नई दिल्ली। सीबीआई की स्वायत्ता पर अक्सर सवाल उठते हैं और इसे आजाद करने की बात कही जाती है। लेकिन सीबीआई के निदेशक अनिल सिन्हा सीबीआई को पूरी तरह से दबाव मुक्त बताया है।

अनिल सिन्हा ने कहा कि मेरे पिछले एक साल के कार्यकाल में किसी भी बड़े आदमी के दबाव का फोन नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से तथ्यों के आधार पर काम करने के लिए आजाद हैं।
अनिल सिन्हा ने एक साक्षात्कार के दौरान कई ऐसे सवालों का जवाब दिया जिसको लेकर मीडिया में काफी चर्चा हुई। बड़े लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर सवाल के जवाब में अनिल सिन्हा ने कहा कि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि पीटर मुखर्जी को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन हमने गिरफ्तार किया।
सिन्हा ने कहा कि अगर हमारे पास किसी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं तो हम बड़े से बड़े आदमी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजेंगे। उन्होंने कहा कि पीटर मुखर्जी के खिलाफ हमारे पर पुख्ता सबूत थे और हमने उन्हें गिरफ्तार किया।
वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर शादी के मौके पर सर्च ऑपरेशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि वीरभद्र सिंह के यहां वैवाहिक समारोह चल रहा था।
सिन्हा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के बेहद ही निजी तौर पर विवाह समारोह चल रहा था, ना तो घर के बाहर को साज-सज्जा थी और ना ही इस बात की किसी को भी जानकारी थी। ऐसे में यह भी साबित होता है कि हम किसी की जासूसी नहीं करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications