रिश्वत मामले की जांच के लिए सीवीसी से मिले सीबीआई चीफ आलोक वर्मा और विशेष निदेशक अस्थाना

नई दिल्ली। सीबीआई चीफ आलोक वर्मा गुरुवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग के दफ्तर पहुंचे। सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने भी सीवीसी से मुलाकात की। दोनों अफसरों भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस मामले की जांच के लिए ही दोनों अफसर सीवीसी दफ्तर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, दोनो अफसर दोपहर करीब एक बजे केंद्रीय सतर्कता आयोग पहुंचे और एक घंटे तक यहां रुके।

CBI Director Alok Verma examined by Central Vigilance Commission in Delhi

जहां उनसे मामले को लेकर पूछताछ की गई। सीवीसी ने पिछले हफ्ते महत्वपूर्ण मामलों की जांच करने वाले कुछ सीबीआई अधिकारियों की जांच की थी, जिसमें विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत भी शामिल है। जिसके बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग ने आलोक वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच शुरू की है।

इससे पहले सीबीआई चीफ आलोक वर्मा ने मंगलवार को उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने ईमानदारी से जांच कार्यों में हिस्सा लिया है। वर्मा ने सीवीसी (केंद्रीय सतर्कता आयोग) के आदेशों के जवाब में यह सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि मैने वहीं किया है जो जांच के लिए जरूरी था।

हाल ही में सीबीआई के दो शीर्ष अधिकारियों, आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना ने एक दूसरे पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। मामले के सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने दोनों अफसरों को छुट्टी पर भेजा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+