INX मीडिया मामले में सीबीआई ने पी चिदंबरम की हिरासत मांगी

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से पूछताछ के लिए उनकी हिरासत मांगी है। इससे पहले पी चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसका विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा कि चिदंबरम ने जांच में सहयोग नहीं किया है। सीबीआई का कहना है कि चिदंबरम ने 6 जून को पूछताछ के दौरान जवाब नहीं दिया है और वह सवालों का जवाब देने से बचते रहे, ऐसे में सच सामने लाने के लिए चिदंबरम को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की जरूरत है।

chidambaram

आपको बता दें कि चिदंबरम को राहत देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है, जिसके बाद उन्हें 1 अगस्त तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इस मामले की अगली सुनवाई 2 अगस्त को होगी। इससे पहले सीबीआई ने जो एफआईआर दर्ज की थी उसमे पी चिदंबरम का नाम नहीं था। वहीं चिदंबरम ने अपने उपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हुए इसे गलत बताया है।

इसे भी पढ़ें- Live: दिल्ली सरकार Vs LG मामले में SC आज सुनाएगा फैसला

पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह जमानत पर बाहर हैं। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि कार्ति ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए आईएनएक्स मीडिया की ओर से अवैध विदेशी निवेश के मामले को दबा दिया था। एफआईआर में कहा गया है कि आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश के लिए नई अनुमति लेने की मंजूरी दी थी लेकिन कंपनी पहले ही निवेश को अपने कब्जे में ले चुकी थी। आईएनएक्स मीडिया के मालिक पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी हैं, जोकि मौजूदा समय में शीना बोरा हत्याकांड मामले में जेल में हैं।

इसे भी पढ़ें- पी. चिदंबरम को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 अगस्त तक लगाई गिरफ्तारी पर रोक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+