पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पिछले कई दिनों से आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई की हिरासत में हैं। आज सीबीआई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई है, जिसमे यह तय होगा कि चिदंबरम जेल में बंद रहेंगे या फिर उनकी रिमांड खत्म होगी। बता दें कि चिदंबरम ने कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी, जिसपर सुनवाई के लिए कोर्ट ने तीन सितंबर की तारीख तय की थी। चिदंबरम की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अग्रिम जमानत की याचिका दी थी, जिसका विरोध करते हुए सीबीई ने अर्जी पर जवाब देने कके लिए कोर्ट से समय की मांग की थी।

p chidambaram

इससे पहले चिदंबरम की रिमांड को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनसे संबंधित कोर्ट से जमानत मांगने के लिए कहा। साथ ही आदेश दिया कि अगर उनकी जमानत की याचिका नामंजूर होती है तो भी उन्हें तिहाड़ नहीं भेजा जाए। कोर्ट ने कहा कि अगर संबंधित कोर्ट से चिदंबरम को जमानत नहीं मिलती है तो उनकी सीबीआई रिमांड गुरुवार (5 सितंबर) तक बढ़ा दी जाए। इस पर सॉलिसिटर जनरल के एतराज के बाद सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फिर सुनवाई करेगा।

Recommended Video

    P. Chidambaram को SC से मिली राहत, अब 5 September को होगी मामले की सुनवाई |वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि आईएनएक्स मीडिया केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 अगस्त को चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सीबीआई ने 21 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वह 12 दिन से सीबीआई की कस्टडी में हैं। ट्रायल कोर्ट से जांच एजेंसी को तीन बार चिदंबरम की रिमांड मिल चुकी है। चिदंबरम की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही है। उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के बाद तय होगा कि उनको जमानत मिलेगी या सीबीआई की रिमांड में ही वो रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+