कोलकाता केस: खत्म हुआ आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI ने इन जगहों पर भी की रेड

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्याकांड को 16 दिन बीत चुके हैं। इस घटना के बाद से पूरे देश में गुस्से की लहर है। इस बीच, सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी है। सीबीआई ने आज (रविवार 25 जुलाई) इस घटना के मुख्यमंत्री आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट किया।

सीबीआई की टीम और एक्सपर्ट ने प्रेसिडेंसी जेल में झूठ पकड़ने वाली मशीन से आरोपी संजय रॉय का सामना करवाया। करीब चार घंटे तक झूठ पकड़ने वाला टेस्ट किया। इस टेस्ट के बाद बाद सीबीआई अधिकारी कोलकाता के प्रेसीडेंसी जेल से रवाना हो गए। इस बीच, सीबीआई की एक टीम ने आरजी कर अस्पताल में करप्शन को लेकर 15 स्थानों पर छापेमारी की।

Sanjay Roy

खबर के मुताबिक, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर भी सीबीआई टीम की रेड अभी जारी है। इस बीच, एक टीम संदीप घोष के घर से चली गई। ऐसा बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने संदीप घोष की टीम में रहे देवाशीष सोम और संजय वशिष्ठ के घर पर रेड मारी है। बता दें कि सीबीआई की रेड 15 स्थानों पर जारी है।

सीबीआई ने रविवार सुबह-सुबह ही पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर छापा मारा, डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद ही घर में प्रवेश किया। उनके साथ ही दो वरिष्ठ डॉक्टरों के घरों की भी तलाशी ली गई। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व वाइस प्रिंसिपल अख्तर अली की शिकायत पर जांच शुरू की गई है।

खबर के मुताबिक, कोलकाता रेप-हत्याकांड मामले की जांच अब और गहरी होती नजर आ रही है। जी हां..सीबीआई की टीम ने रविवार को 15 स्थानों पर छापेमारी की। दरअसल, संदीप घोष पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों के कारण दो बार तबादला होने के बावजूद, वह अपने प्रभाव रसूख के बल पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बने रहने में कामयाब रहे।

सीबीआई के शामिल होने से पहले, एसआईटी ने वित्तीय अनियमितताओं के पर्याप्त सबूत जुटा लिए थे, जिन्हें उन्होंने अदालत के आदेश के बाद सौंप दिया था। तो वहीं, इस मामले में आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट पहले शनिवार को होना था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण ऐसा नहीं हो सका।

संजय रॉय के वकील का कहना है कि रॉय ने टेस्ट के लिए सहमति जताई क्योंकि उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। जबकि पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आपको बता दें कि कोलकाता पुलिस ने रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज और ब्लूटूथ डिवाइस के आधार पर हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+