कल गृहमंत्री तो आज मोदी के सामने सोते रहे CBI चीफ रंजीत सिन्हा
गुवाहाटी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहम मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। डीजीपी कॉन्फ्रेंस में मोदी पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। मुद्दा अहम था, लेकिन सीबीआई चीफ रंजीत सिन्हा लगातार दूसरे दिन भी इस कार्यक्रम के दौरान सोते नजर आए। मंच पर पीएम मोदी संबोधित कर रहे थे और सामने बैठे रंजीत सिंहा सो रहे थे।

मोदी पुलिस को स्मार्ट बनने का फॉर्मूला बता रहे थे, लेकिन इन सुझावों का रंजीत सिन्हा पर कोई असर होते नहीं दिख रहा था। पीएम के संबोधन के दौरान सिंहा झपकी लेते दिखे। गौर करने वाली बात ये है कि कल जब गृ़हमंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में बोल रहे थे, उस वक्त भी रंजीत सिन्हा सोते दिखे थे।
गौरतलब है कि सीबीआई प्रमुख रंजीत सिंहा 2 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही अपने अहम फैसले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2जी मामले की जांच से हटा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications