अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम नबाम तुकी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया एक और केस
भ्रष्टाचार मामले में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम नबाम तुकी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया एक और केस
ईटानगर, 10 जून: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। 2005 में हुए एक कथित भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस नेता नबाम और उनके सहयोगियों पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। गुरुवार को सीबीआई की ओर से बताया गया है कि 2005 और 2006 में जब नबाम तुकी पीडब्ल्यूडी मंत्री थे जो निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगा था, इसी में ये केस दर्ज हुआ है।

सीबीआई चार साल से इस मामले की जांच कर रही है। जुलाई, 2019 में सीबीआई ने नबाम तुकी और उनके भाई के के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। अब ये नया मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने साल्ट लेक इलाके में एक केंद्रीय विद्यालय की चारदीवारी के निर्माण के कॉन्ट्रैक्ट में भ्रष्टाचार को लेकर दर्ज किया है। मामले में नबाम तुकी पर नियमों को ताक पर रखकर रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप है। अरुणाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत 2005 में केंद्रीय विद्यालय का ये कॉन्ट्रेक्ट दिया था नबाम तुकी ने अपने भाई और परिवार के सदस्यों को ये कॉन्ट्रैक्ट दिए, जो करीब 20 करोड़ के थे। इनके निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगा था, जिसमें ये जांच हो रही है। तुकी उस समय पीडब्ल्यूडी मंत्री थे।
बता दें कि नबाम तुकी की गिनती अरुणाचल के बड़े राजनीतिक चेहरों में होती है। वो दो बार प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। तुकी 2011 से जनवरी, 2016 तक सीएम रहे थे। इसके बाद 2016 में ही फिर से कुछ माह के लिए मुख्यमंत्री बने थे।












Click it and Unblock the Notifications