सीबीआई ने चार नेवी अफसरों के खिलाफ दर्ज किया केस, 6.76 करोड़ के फ्रॉड का मामला
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नेवी के चार अफसरों समेत 18 लोगों के खिलाफ 6.76 करोड़ रुपए के कथित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर आपूर्ति करने के नाम पर 6.76 करोड़ रुपए के फर्जी बिल बनाने के आरोप में ये केस दर्ज हुआ है। सीबीआई की एफआईआर में चारों नौसेना अधिकारियों पर आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करते हुए सरकारी खजाने को लूटने और आर्थिक लाभ उठाने के आरोप हैं।

अधिकारियों ने बताया है कि जांच एजेंसी ने कैप्टन अतुल कुलकर्णी, कमांडर मंदर गोडबोले और आरपी शर्मा तथा पेटी ऑफिसर एलओजी (एफएंडए) कुलदीप सिंह बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 6.76 करोड़ रुपये के सात फर्जी बिल बनाने को लेकर दर्ज किया गए मामले में सीबीआई ने छापेमारी भी की है। हालांकि इस केस में किसी से पूछताछ या गिरफ्तारी की अभी जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications