डेरा सच्‍चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम पर साधुओं को नपुंसक बनाने का केस दर्ज

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भक्‍तों को नपुंसक बनाने के आरोप में डेरा सच्‍चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोवमार को सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है साधु हंसराज ने डेरे में भक्तों को नपुंसक बनाने की शिकायत कर याचिका डाली थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने साधु हंसराज का मेडिकल चेकअप कराया था, जिसमें नपुंसक बनाने के आरोप सच पाये गए थे।

Gurmeet Ram Rahim

याचिकाकर्ता का कहना है कि इस घटना के बाद उनका जीवन नरक बन गया है। याचिका के मुताबिक हंसराज चौहान 1990 से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। चौहान के मुताबिक उन्हें 2000 में नपुंसक बनाया गया। उन्होंने का दावा है कि उनके साथ करीब 20 साधुओं को नपुंसक बना दिया गया था। ऑपरेशन की वजह से उन सभी के शरीर में हारमोनल बदलाव आ गए। चौहान की शिकायत है कि ऑपरेशन के बाद से लोग उन्हें नपुंसक कहकर छेड़ते रहे हैं।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक डेरा के साथ साथ आपरेशन करने वाले डॉक्टरों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। मालूम हो कि राम रहीम अपनी आने वाली फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' (MSG) को लेकर पहले से ही विवादों में हैं। अकाल तख्त समेत सिख संगठनों ने की है फिल्म पर बैन की मांग की है। राम रहीम पर धर्म के नाम पर बिजनेस करने का आरोप लग रहा है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर एक पत्रकार की हत्या और कुछ महिला समर्थकों के यौन उत्पीड़न के भी केस भी चल रहे हैं।

हालांकि डेरा सच्चा सौदा ने इस तरह की किसी भी कारगुजारी से साफ इनकार किया है। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा है कि यदि आरोप सिद्ध हुए तो वह अपना सिर कटवा लेंगे। एक सवाल का जवाब देते हुए रहीम ने कहा, ‘‘यह सौ प्रतिशत झूठ है और आश्रम में हजारों लोग रहते है और मैंने कभी भी किसी सेवादार को ऐसा करने को नहीं कहा है और अगर हमने 1948 से लेकर आज तक सत्संग में या अकेले में ऐसा बोला हो तो हम अपना हम सिर कटवा लेंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+