फिर भ्रष्टाचार के आरोपो में सीबीआई ने गिरफ्तार किया एक कर्नल को
नई दिल्ली। सीबीआई ने सेना के एक कर्नल को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया है। इस कर्नल पर आरोप था कि इसने पुणे की एक कंपनी से सेना के लिए एक प्रॉडक्ट की सप्लाई के लिए 50,000 रुपए की घूस ली थी। कर्नल को सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार किया है।

1.80 लाख रुपए की घूस
सीबीआई ने इसके साथ ही तीन और व्यक्तियों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कर्नल शाइबल कुमार के साथ ही तीन और व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। कर्नल शाइबल कोलकाता स्थित ईस्टर्न कमांड के प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग ब्रांच में तैनात थे। जिन और तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है उनके नाम हैं मैनेजिंग डायरेक्टर शरत नाथ, डायरेक्टर विजय नाथ और अमित रॉय। तीनों व्यक्ति एक्सटेक इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़े हुए हैं। सीबीआई प्रवक्ता आरके गौर ने बताया कि सभी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और आपराधिक षडयंत्र के तहत केस दर्ज किया गया है। आरके गौर ने बताया कि इस बात के आरोप कर्नल पर लगे थे कि उन्होंने एक्सटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर से रॉक स्पिलटर्स की सप्लाई के लिए 1.80 लाख रुपए की घूस मांगी थी।
इसी माह हुए थे कुछ ऑफिसर्स गिरफ्तार
रॉक स्पिलटर्स का प्रयोग आर्मी फील्ड फॉरमेशन के लिए होता है। उन्होंने यह भी बताया कि कर्नल ने फरवरी 2017 में 50,000 रुपए की घूस ली थी और साथ ही उन्हें 50,000 रुपए की किश्त लेते हुए भी पकड़ा गया था।
एक माह के अंदर यह दूसरा मौका है जब भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने किसी आर्मी ऑफिसर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई आर्मी हेडक्वार्टर से एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मिडिलमैन को गिरफ्तार कर चुकी है। इन दोनों पर ऑफिसर्स के ट्रांसफर और उनकी पोस्टिंग से जुड़ा एक रैकेट हेडक्वार्टर से संचालित करने का आरोप है। ऑफिसर पर आरोप लगे थे कि वह बाकी ऑफिसर्स से घूस के बदले मनचाही पोस्टिंग्स का भरोसा उन्हें देते थे।












Click it and Unblock the Notifications