रोटोमैक घोटाला: CBI ने विक्रम कोठारी और बेटे राहुल कोठारी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक के बाद चर्चा में आए रोटोमैक पेन्स घोटाले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी और कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी और उनके बेटे राहुल कोठारी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी और उनके बेटे राहुल कोठारी को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले दिल्ली के सीबीआई ऑफिस में उनसे लंबी पूछताछ की गई। इस पूछताछ के पूछताछ के बाद सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार लिया। आपको बता दें कि रोटोमैक पेन्स के मालिक विक्रम कोठारी पर बैंकों से 3700 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।
मामला सामने आने के बाद ईडी ने विक्रम कोठारी और उनके परिजनों के जमीन, समुद्र और हवाई मार्ग से भारत छोड़ने पर रोक लगा दी थी। कोठारी ने दिल्ली के 7 बैंकों से लगभग 37 अरब रुपए की धांधली की।












Click it and Unblock the Notifications