पशु तस्करी मामले में CBI ने BSF कमांडेंट को किया गिरफ्तार
कोलकाता। सीबीआई ने मंगलवार को पशु तस्करी के आरोप में बीएसएफ के कमांडेंट सतीश कुमार गिरफ्तार किया है। मंगलवार को साल्टलेक स्थित सीबीआई कार्यालय में सुबह से कमांडेंट सतीश कुमार से पूछताछ हो रही थी। सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में सतीश कुमार की तरफ से संतोषजनक जवाब न मिलने पर गिरफ्तार किया गया। सतीश को कल अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत में सीबीआई अपनी हिरासत में लेने के लिए अपील करेगी। उसके बाद पूछताछ के बाद सीबीआई मवेशी तस्करी से जुड़े तथ्यों का पता लगाएगी।

आपको बता दें कि सीमा पार पशु तस्करी मामले में मास्टरमाइंड और कथित पशु तस्कर में से एक मोहम्मद इनामुल हक को सीबीआई ने हाल में दिल्ली से गिरफ्तार किया था। हक की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दो चार्टर्ड एकाउंटेंट के आवासीय और कार्यालय परिसरों के पांच स्थानों पर तलाशी के बाद मिले कागजात के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications