कोलकाता रेप-हत्याकांड: पूर्व प्रिंसिपल और चार डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट ने CBI को दी मंजूरी
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेजल और अस्पताल में रेप और हत्याकांड मामले को 14 दिन बीत चुके हैं। अब इस मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल और चार डॉक्टरों की पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति कोर्ट से मांगी। ऐसा बताया जा रहा है कि कोर्ट ने सीबीआई को मंजूरी दे दी है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष और चार डॉक्टरों पर पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति के लिए कोर्ट का रुख किया था, जिन्होंने मृतका के साथ आखिरी बार डिनर किया था। अब इस मामले में कोर्ट ने अपनी मंजूरी दे दी है।

खबर के मुताबिक, सीबीआई ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए भी अनुमति मांगी गई है। बता दें कि सीबीआई आरोपियों को सियालहद कोर्ट में पॉलीग्राफी टेस्ट और मजिस्ट्रेट के सामने बयान की अर्जी के लिए लेकर पहुंची थीं। पॉलीग्राफी टेस्ट में जज और जिसका पॉलीग्राफी टेस्ट होना है, दोनों की सहमति लेना जरूरी होता है।
कोलकाता कांड के बाद से प्रिंसिपल डॉ. सदीप घोष की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हर रोज उनके खिलाफ नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें पहला झटका तब लगा, जब हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। वहीं, दूसरा झटका उन्हें तब लगा, जब सरकार ने उनका ट्रांसफर ऑर्डर रद्द कर दिया।
वहीं, कोलकाता पुलिस ने संदीप घोष को अब मृतक महिला डॉक्टर की पहचान उजागर करने के मामले में तलब किया है। हालांकि, घोष सीबीआई की पूछताछ के कारण पेश नहीं हो सके और दूसरी तारीख मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications