CAT Results 2017: इस दिन जारी होगा रिजल्ट, iimcat.ac.in पर ऐसे देखें
देश के प्रतिष्ठित आईआईएम में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) के परिणाम का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। खबरों के मुताबिक रिजल्ट इस दिन आ सकते हैं।
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित आईआईएम में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) के परिणाम का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। खबरों के मुताबिक रिजल्ट जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकते हैं। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी होंगे।

कैट की परीक्षा 26 नवंबर को दो स्लॉट में आयोजित कराई गई थी। इसके नतीजों के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि ये जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी होंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
* इसकी आधिकारिक वेबसाइट 'iimcat.ac.in' पर जाएं।
* 'CAT Results 2017' के लिंक पर क्लिक करें।
* मांगी गई जरूरी जानकारी डालें।
* इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
* इसे डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: #MeToo: बॉलीवुड में यौन शोषण पर बोलीं ऋचा चड्ढा, 'बोलने लगे तो हम खो देंगे कई हीरो'












Click it and Unblock the Notifications