बिल्ली ने मालकिन को मरवा दिया, पड़ोसी के घर जाकर किया ये काम...

पड़ोसी ने बिल्ली को उठाकर सड़क पर फेंक दिया और जब इस बात की खबर प्रभा को चली तो ठीक नहीं हुआ।

पुणे। महज मामूली कारण के लिए एक महिला का सिर फोड़कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पड़ोसी से सिर्फ ये पूछा था कि मेरी बिल्ली को घर से क्यों भगा दिया? इस बात से खफा होकर पड़ोसी ने महिला के सिर पर डंडे से वार करके हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिल्ली ने मालकिन को मरवा दिया, पड़ोसी के घर जाकर किया ये काम...

प्रभा रणपिसे नाम की इस महिला को महज इसलिए मार डाला गया क्योंकि उसकी बिल्ली पड़ोसी के घर में घुस गई थी, उस बिल्ली को पड़ोसी ने भगा दिया था। महिला ने पड़ोसी को बस इतना ही पूछा कि तुमने मेरी बिल्ली को क्यों भगा दिया तो नाराज पड़ोसी ने आव देखा न ताव। महिला के सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। महिला के सिर पर वार होने से महिला की घटना पर ही मौत हो गई।

दरअसल प्रभा रंगपिसे ने एक बिल्ली घर में पाली हुई थी, जो प्रभा के पड़ोसी राजू नंदकिशोर सालवे के घर में चली गई और वहां उनके घर में घुसकर बिल्ली ने धमा-चौकड़ी मचाना शुरू किया, घर में घुसकर बिल्ली घर को अस्त-व्यस्त कर गई जिसमें कई सामान भी तहस-नहस हो गया। पड़ोसी ने बिल्ली को उठाकर सड़क पर फेंक दिया और जब इस बात की खबर प्रभा को चली तो वो नंदकिशोर सालवे से बिल्ली के बारे में पूछताछ करने गई कि उसने बिल्ली को सड़क पर क्यों फेंका?

इस पर राजू ने अपने भाइयों संग मिलकर महिला के घर में घुसकर उसके परिवारवालों के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस घटना में महिला की मौत हो गई और परिवार के बाकी लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने राजू नंदकिशोर सालवे, अमोल संदीपान बालगुडे, गणेश उर्फ भैया श्रीमंत पाटिल, आकाश राजेश मोंडे को गिरफ्तार किया है। अजय मोहन रंगपिसे, ऋतिकेश मोहन रंगपिसे और दादु भावसाहबे खलसे इन लोगों के घायल होने की वजह से इन सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+