महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव: अगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो इन डॉक्यूमेंट्स से कर सकते हैं मतदान
नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सोमवार, 21 अक्टूबर को मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। अगर आप भी इन राज्यों में रहते हैं और वोट डालना चाहते हैं, लेकिन अपका वोटर आईडी कहीं खो गया तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप वोटर कार्ड के बिना भी अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं और वोट डाल सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग कहता है कि अगर किसी मतदाता का वोटर कार्ट नष्ट हो गया है या खो गया है, तो भी वह शख्स अपना वोट दे सकता है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कुछ नियम निर्धारित किए हैं जिसके तहत आप मतदाता पहचान पत्र के स्थान पर किसी और डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करके मतदान कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल
मतदान के लिए जाने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा की आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। अगर आपको अपने मतदाता पहचान पत्र का नंबर याद है तो यह और भी अच्छी बात होगी। यहां एक बात का ख्याल रखना जरूरी है कि, जब आप वोट डालने जाएं उससे पहले आपको डुप्लीकेट वोटर कार्ड के लिए आवेदन करना जरूरी है। अगर आपने आवेदन किया है तो नीचे दिए गए इन डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके वोट डाल सकते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स से कर सकते हैं मतदान
मतदाता पहचान पत्र न होने पर आप उसके स्थान पर पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा सत्यापित पासबुक और फोटो, पेंशन दस्तावेज, स्टेट या केंद्र सरकार द्वारा जारी सर्विस आईडी कार्ड, मनरेगा कार्ड और श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड का उपयोग करके आप मतदान कर सकते हैं।

21 अक्टूबर को होगा चुनाव
बता दें, महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को दोनों ही राज्यों में मतदान होगा। वोटिंग के बाद 24 अक्टूबर के दिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। जैसे-जैसे मतदान का दिन करीब आ रहा है वैसे-वैसे चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के दिल की धड़कन भी तेज होती जा रही है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीट तो महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए राजनीतिक पार्टियों के बीच होड़ लगी है।
-
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी












Click it and Unblock the Notifications