CWC की बैठक के बाद राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, 'कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जातीय जनगणना'

पांच राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों के ऐलान के बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सोमवार (9 सितंबर) को बैठक हुई। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, हमने सर्वसम्मित से सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में जातीय जनगणना पर सहमति जताई है। इस दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके साथ मौजूद थे। 'इंडिया' गठबंधन में शामिल ज्यादातर दल जातिगत जनगणना के साथ हैं।

caste-census-will-be-conducted-in-congress-ruled-states-rahul-gandhi

दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस कार्यसम‍ित‍ि की बैठक में जात‍िगत जनगणना पर हमारी चर्चा हुई और सबने इसका समर्थन किया। कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री राजस्थान, हिमाचल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जात‍ि आधार‍ित गणना का काम कराएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है कि हम जाति आधारित गणना को लागू करेंगे। हम बीजेपी पर दबाव बनाकर, उनसे ये काम कराएंगे। अगर ये काम बीजेपी नहीं करती है, तो वे रास्ता छोड़ दें। जहां तक इंडिया गठबंधन का सवाल है, मुझे लगता है कि ज्यादातर पार्टियां इसका समर्थन करेंगी। हो सकता है कि कुछ दल ऐसे हों जो इसका समर्थन न करें लेकिन हमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन अधिकतर पार्टियां इसका समर्थन करेंगी।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, पीएम मोदी जाति जनगणना करने में असमर्थ हैं। हमारे 4 में से 3 सीएम ओबीसी वर्ग से हैं। बीजेपी के 10 सीएम में से सिर्फ एक सीएम ओबीसी वर्ग से है। बीजेपी के कितने सीएम ओबीसी वर्ग से हैं? प्रधानमंत्री ने ओबीसी के लिए कोई काम नहीं किया बल्कि उन्हें मुख्य मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि समाज का एक्सरे होना चाहिए। यदि किसी को चोट लगती है तो उसकी पूरी जानकारी के लिए हम एक्सरे कराते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बात पर हैरान हूं कि प्रधानमंत्री एक्सरे से क्यों डर रहे हैं। वह इससे लोगों का ध्यान क्यों भटकाना चाहते हैं। हम देश के बहुसंख्यक लोगों को उनका हक दिलाना चाहते हैं। हम गरीबों को उनकी हिस्सेदारी दिलाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि, हिंदुस्तान के भविष्य के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। जातिगत जनगणना के बाद विकास का एक नया रास्ता खुलेगा। कांग्रेस पार्टी इस काम को पूरा करके ही छोड़ेगी। याद रखिए.. जब हम वादा करते हैं, तो उसे तोड़ते नहीं हैं। आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। एक अडानी वाला, दूसरा सबका। इसलिए हम जाति आधारित गणना के बाद 'आर्थिक सर्वे' भी कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+