Caste Census: वाईएसआरसी सांसद आर कृष्णैया बोले- सामाजिक सशक्तिकरण के लिए जाति जनगणना अहम
Caste Census: आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की जातिगत जनगणना कराने के फैसले वाईएसआरसी बेहद अहम मान रही है। राज्यसभा सदस्य और बीसी नेता आर कृष्णैया ने सीएम के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि सभी वर्गों को विकास जरूरी है।
वहीं आर कृष्णैया ने पत्रकारों से बात करते हुए टीडीपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीडीपी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पिछड़ी जाति के विरोधी हैं। उनके बयानों से भी ये बात स्पष्ट होती है।

सीएम वाईएस जगन के जातिगत जनगणना के फैसले पर वाईएसआरसी सांसद आर कृष्णैया ने कहा कि 100 वर्षों के बाद सरकार का ये फैसला आया है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय कुछ राज्यों के सीएम आश्चर्य में हैं।
सीएम वाईएस जगन के जातिगत जनगणना के फैसले पर वाईएसआरसी सांसद आर कृष्णैया ने कहा कि 100 वर्षों के बाद सरकार का ये फैसला आया है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय कुछ राज्यों के सीएम आश्चर्य में हैं। आर कृष्णैया ने कहा, "हम जाति जनगणना कराने की पहल के लिए अपने मुख्यमंत्री के आभारी हैं, जिससे पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभ होगा और बदले में राज्य की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।"
कृष्णैया ने कहा कि पिछड़ी जातियों के लोग केवल किसी दल को राजनीतिक रूप से लाभ देने का साधन नहीं है। उनके हितों को बारे में सरकारों को सोचना चाहिए। सांसद ने कहा कि पिछड़ी जातियां सामाज की असली रीढ़ हैं। जातिगत जनगणना का लाभ सिर्फ पिछड़ी जातियों को ही नहीं, बल्कि एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों को भी लाभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications