घाटे का सौदा तो नहीं एटीएम से रकम निकालना
मुंबई। महानगरों में एटीएम से रकम निकालना घाटे का सौदा साबित हो सकता है। अगर आपका अकाउंट जिस बैंक में हैं उसका एटीएम आसपास नहीं है और आप दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए..! क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ऐसा नियम लागू करने जा रहा है जिसके तहत किसी अन्य बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर आपके हर बार 20 रूपए बतौर फीस काटे जाएंगे।

दरअसल, इंडियन बैंक एसोसिएशन ने रिजर्व बैंक को यह सुझाव दिया है। खबर है कि रिजर्व बैंक इस सुझाव को अमल में लाने जा रहा है। यदि यह सुझाव एक नियम के तौर पर लागू किया गया तो यह तय हो जाएगा कि किसी अन्य बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर 20 रुपए का चार्ज लगेगा।
यह दिक्कतें आ सकती है सामने
सबसे पहली परेशानी यह खड़ी हो सकती है कि हर बार चार्ज मबजूरन कटाना पड़ेगा क्योंकि अधिकतर बैंकों के एटीएम की पहुंच गली-गली या देश की हर सड़क तक नहीं पहुंची है यानि कई बैंक तो ऐसे हैं जिनके एटीएम आपको दूर-दूर तक नहीं जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications