नोट के बदले वोट : रेड्डी को 12 घंटे की जमानत

हैदराबाद। नोट के बदले वोट मामले में गिरफ्तार किए गए तेलंगाना विधानसभा के तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) विधायक ए रेवंथ रेड्डी को गुरुवार को 12 घंटों की जमानता पर रिहा किया गया है। रेड्डी को यह जमानत बेटी की सगाई में शामिल होने के लिए दी गई है।

TDP Legislator Revanth Reddy

रेड्डी को यहां निचली अदालत ने 12 घंटे की जमानत दी, जिसके बाद न्यायालय के निर्देश पर गुरुवार सुबह छह बजे उन्हें चेरलापल्ली जेल से रिहा किया गया। भ्रष्टाचार-निवारक शाखा (एसीबी) के दल ने पहले रेड्डी को जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर पहुंचाया और फिर वहां से माधापुर स्थित एन. कंवेंशन सेंटर लेकर गए, जहां पूर्वाह्न् 10 बजे सगाई कार्यक्रम शुरू हुआ।

इस दौरान एसीबी दल न्यायालय द्वारा दी गई सशर्त जमानत के मद्देनजर रेड्डी पर कड़ी निगाह रखे हुए था। एसीबी मामलों की विशेष अदालत ने बुधवार को रेड्डी की जमानत याचिका मंजूर करते हुए उन्हें किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होने और मामले के विषय में मीडिया से कोई बात नहीं करने की सख्त हिदायत दी थी।

सगाई समारोह में आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना दोनों राज्यों के तेदेपा नेता शामिल थे। तेलंगाना विधानसभा में तेदेपा के उप नेता रेवंथ रेड्डी को 31 मई को एसीबी के दल ने मनोनीत विधायक एल्विस स्टीफन्सन को 50 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश करते हुए गिरफ्तार किया था। रेड्डी ने यह पेशकश विधानसभा परिषद के चुनाव में तेदेपा-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मदीवार के पक्ष में वोट देने के लिए की थी। एसीबी ने स्टीफन्सन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रेड्डी के साथ उनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+