कैश फॉर वोट: अमर सिंह और सुधींद्र कुलकर्णी हुए बरी

 Cash-for-vote scam: Delhi court lets off Amar Singh, three BJP MPs
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर. सियासी गलियाऱों के लिए आ रही है। अब से थोड़ी देर पहले दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए साल 2008 में संसद में नोट दिखाने वाले मामले में अमर सिंह, सुधींद्र कुलकर्णी समेत तीन सांसदो को बरी कर दिया है। अब केवल संजीव सक्सेना के खिलाफ केस चलेगा।

मालूम हो कि अमर सिंह, सुधींद्र कुलकर्णी समेत 7 लोगों के खिलाफ कैश वॉर वोट मामले में केस चल रहा था। आपको बता दें कि साल 2008 में यूपीए सरकार को बचाने के लिए कुछ सांसदो को पैसे देने का आरोप अमर सिंह समेत सुधीर कुलकर्णी पर लगा था।

जिसके चलते पिछले महीने की 6 सिंतबर 2011 को अमर सिंह को तिंहाड़ जेल भेज दिया गया था। लेकिन वहां उनकी तबियत बिगड़ जाने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। अमर सिंह इन दिनों किडनी के संक्रमण से ग्रस्त थे और लंबी जदोजहद के बाद उन्हें बेल मिली थी।

जब यह मामला सामने आया तब अमर सिंह तब मुलायम सिंह के छोटे भाई और सपा के कद्देवार नेता थे। पुलिस की चार्ज शीट में अमर सिंह और सुधींद्र कुलकर्णी के अलावा बीजेपी के पूर्व सांसद अशोक अर्गल, फग्गन सिंह कुलस्ते, महाबीर सिंह भोगरा, संजीव सक्सेना और बीजेपी कार्यकर्ता शोहेल हिंदुस्तानी मुख्यरुप से शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+