जल्द निपटा लें अपना काम, लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

24 फरवरी से बैंक पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बंद रहने की वजह से आपको कैश की किल्लत से दो-चार होना पड़ सकता है।

नई दिल्ली। अगर आपके पास बैंक का कुछ काम बचा हुआ है तो उसे जल्दी से जल्दी निपटा लें। अगर आप अपने बैंक से संबंधित काम को करने में चूक गए तो आपको पांच दिनों तक का इंतजार करना होगा, क्योंकि अगले हफ्ते में सभी बैंक लगातार 5 दिनों के लिए नबंद रहेंगे। 24 फरवरी से बैंक पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बंद रहने की वजह से आपको कैश की किल्लत से दो-चार होना पड़ सकता है, क्योंकि बैंक बंद रहने की वजह से एटीएम में कैश खत्म हो जाएंगे।

cash crisis again: Bank will close for 5 days, here is the detail

ऐसे में बेहतर होगा कि सोमवार और मंगलवार तक आप अपने बैंक के जरूरी काम निपटा लें। वहीं अपने लिए पर्याप्त कैश का भी इंतजाम कर लें, वरना बैंकों की छुट्टी की वजह से आप को कैश की किल्लत से दो-चार होना पड़ सकता है। आपको बता दें इन छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग से फंड ट्रांसफर और अन्य काम कर सकते हैं।

पढ़ें-खुशखबरी: मई से ऑनलाइन निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

24 को महाशिवरात्रि पर्व की छुट्टी है।
25 को महीने का चौथा शनिवार है।
26 फरवरी को रविवार है।
28फरवरी को बैंकों की राष्ट्रीय हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे
इसके अलावा 22 फरवरी को उन इलाकों में बैंक बंद रहेंगे, जहां यूपी विधानसभा के दौरान वोटिंग होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+