सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में मिलिंद सोमन के खिलाफ मामला दर्ज, शेयर की थी न्यूड तस्वीर

गोवा। गोवा पुलिस ने मॉडल और फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनपर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और सोशल मीडिया पर इसका प्रचार करने का आरोप लगा है। सोमन ने 4 नवंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी एक न्यूड तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह गोवा बीच पर भागते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'मुझे जन्मदिन की बधाई.. 55 और दौड़ रहा हूं।' ये तस्वीर मिलिंद की पत्नी अंकिता कंवर ने क्लिक की थी। गोवा पुलिस ने मिलिंद सोमन के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 और धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

milind soman goa police, milind soman arrested, milind soman controversy, Poonam Pandey, Poonam Pandey arrest, sam bombay, Poonam Pandey detained, Poonam Pandey latest news, Poonam Pandey arrested in goa, milind soman, milind soman naked run, milind soman nude on goa beach, Poonam Pandey latest news, Poonam Pandey double standards, ankita konwar, goa, model, goa police, गोवा, गोवा पुलिस, पूनम पांडे, मिलिंद सोमन

Recommended Video

    Milind Soman के खिलाफ FIR दर्ज, गोवा बीच पर किया था न्यूड फोटोशूट | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें इससे कुछ दिन पहले गोवा पुलिस ने अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार पूनम पांडे को भी अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने इस बात पर बहस छेड़ दी कि जब पूनम पांडे को गिरफ्तार किया जा सकता है तो फिर मिलिंद सोमन को क्यों नहीं। दरअसल शुक्रवार को ट्विटर पर मिलिंद सोमन और पूनम पांडे पर लोगों ने जमकर चर्चा की और पुलिस पर लिंग पक्षपात और दोहरे मापदंड के आरोप लगाए।

    गुरुवार को गोवा पुलिस ने पूनम और उनके पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया था। इससे एक दिन पहले गोवा फॉरवर्ड पार्टी की वुमेन विंग्स ने भी पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पूनम पांडे के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में कहा गया कि वो गोवा के चमोली डैम में सरेआम अश्लील वीडियो शूट कर रही थीं। इसके अलावा पूनम पांडे की अश्लील वीडियो की शूटिंग को लेकर एक अज्ञात शख्स ने भी कैनाकोना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पूनम से पूछताछ के बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+