कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, किसानों को बताया था 'खालिस्तानी', FIR दर्ज

मुंबई, 23 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों के विरोध को खालिस्तानी आंदोलन के रूप में चित्रित करने और उन्हें सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के किसानों को 'खालिस्तानी' कहने के लिए मुंबई में अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। कंगना के खिलाफ यह मामला मुम्बई के खार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295(a) यानी सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने और उनके खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    Farm Laws repealed: कृषि कानून वापसी पर क्या बोले Prakash Raj, Kangana Ranaut ? | वनइंडिया हिंदी
    FIR registered against Kangana Ranaut for calling farmers ‘Khalistanis’

    इससे पहले सिखों के एक संगठन ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर कंगना को दिया गया पद्मश्री सम्मान वापस लेने का भी आग्रह किया था।

    अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में सिख समुदाय का एक दल कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज कराने सोमवार को खार पुलिस स्टेशन पहुंचा था। इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल से मुलाकात की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मुम्बई पुलिस से इस मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया था।

    एक दिन पहले कंगना रनौत के खिलाफ भोईवाडा पुलिस स्टेशन दादर में एक शिकायत दर्ज की गई। जिसमें आईपीसी के सेक्शन 153, 153A,153B, 504, 505, 505(2) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में श्री गुरु सिंह सभा मुंबई ने शिकायत दर्ज कराई।

    तीनों कृषि कानून वापस लेने के सरकार के फैसले से कंगना ने लिखा था कि "दुखद, शर्मनाक, बिल्कुल अनुचित। अगर संसद में चुनी हुई सरकार की जगह सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया... तो यह भी एक जिहादी राष्ट्र है। उन सभी को बधाई जो इसे इस तरह चाहते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+