भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज, पूर्व सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता, 09 जुलाई। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ कोंटाइ के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ यह केस उनके पूर्व सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी ने दर्ज कराया है। सुवेंदु अधिकारी के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

suvendu

Recommended Video

    BJP नेता Suvendu Adhikari के खिलाफ केस दर्ज, आत्महत्या का है मामला | वनइंडिया हिंदी

    सुरक्षा गार्ड की पत्नी ने आरोप लगाया है कि सुवेंदु अधिकारी ने ही उनके पति को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। गौर कनरे वाली बात है कि सुवेंदु अधिकारी के गार्ड सुब्रत चक्रवर्ती की 13 अक्टूबर 2018 में मृत्यु हो गई थी। सुवेंदु अधिकारी ने कांठी स्थित अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली ली थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मृ्त्यु हो गई थी। जिस वक्त यह घटना हुई थी उस वक्त सुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस में थे और राज्य व परिवहन मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे।

    सुब्रत चक्रवर्ती की मृत्यु के बादपुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 120 बी के तहत केस दर्ज किया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। लेकिन जअब सुब्रत की पत्नी की शिकायत के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। गौर करने वाली बात है कि टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था, जिसके बाद उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। वहीं इस चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट में सुनवाई से पहले ममता बनर्जी ने जज को बदलने की मांग की थी, जिसपर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते उनपर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+