Rahul Gandhi: अब वीर सावरकर के खिलाफ बयान के चलते राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज

Rahul Gandhi: वीर सावरकर के खिलाफ जिस तरह से यूके में राहुल गांधी ने बयान दिया था, उसके बाद वीर सावरकर के भाई के पोते ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: जिस तरह से राहुल गांधी लगातार वीर सावरकर को लेकर बयान देते हैं उसको लेकर उनकी मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल राहुल गांधी के खिलाफ वीर सावरकर को लेकर दिए गए बयान पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है।

सावरकर के भाई के पोते सत्याकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है। सत्याकी ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में युनाइटेड किंगडम की अपनी यात्रा के दौरान भगवा विचारक वीर सावरकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। राहुल गांधी पिछले महीने इंग्लैंड गए थे, एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने एक किताब में लिखा था कि वह अपने 5-6 दोस्तों के साथ थे, इस दौरान इन लोगों ने एक मुस्लिम युवक को मारा, जिसे देखकर सावरकर काफी खुश थे।

यह बयान सावरकर का अपमान है, वह घटना पूरी तरह से काल्पनिक है। हम राहुल गांधी की ओर से इस तरह के कई बयान सुनते रहते हैं। राहुल गांधी के अलावा उनके कुछ समर्थकों से भी इश तरह के के बयान सामने आते रहते हैं। लेकिन अब हमने इसके खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। एक समय के बाद हमे ऐसा महसूस हुआ कि अब बहुत हुआ, अब इसे रुकना चाहिए। जिसकी वजह से हमने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब कोर्ट को इसका फैसला करने देते हैं।

गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी ने जिस तरह से मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था, उसकी वजह से उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो गई है।

एक तरफ जहां इस सजा के खिलाफ कांग्रेस कोर्ट पहुंची है और यहां से उसे अभी राहत भी नहीं मिली है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी एक और विवाद में घिर गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने की धमकी दी है।

दरअसल राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हिमंता बिस्व सरमा का नाम गौतम अडानी से जोड़ा है, इसी से नाराज होकर हिमंता ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने की धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+