कृष्ण पर ट्वीट कर फंसे भूषण, देश के कई हिस्सों में मामला दर्ज
वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। समाज के साधु वर्ग की मांग है कि भूषण की सुप्रीम कोर्ट की सदस्यता रद्द की जाए।
नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और वकील प्रशांत भूषण ने हाल ही में एक ट्वीट में कर कहा था कि रोमियो सिर्फ एक महिल से प्यार करते थे, जबकि कृष्ण विख्यात छेड़खानी करने वाले थे। क्या आदित्यनाथ में यह हिम्मत है कि वो अपने स्क्वॉड के सदस्यों को एंटी कृष्ण स्क्वॉड बोलेंगे।

ये रहा प्रशांत का ट्वीट
उनके इस ट्वीट के बाद देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने तिलक नगर थाने में भूषण के खिलाफ हिन्दुओं की भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कराया।

भगवान, प्रशांत को शांत करें
इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने भूषण के ट्वीट पर कहा कि आतंकियों, माओवादियों और रेपिस्टों को बचाने वाले लोग अब बिलबिलाने लगे हैं। बंसल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण,भूषण की बुद्धि को शुद्ध कर उन्हें शांत करें। इतना ही नहीं बंसल ने स्वराज इंडिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कृष्ण का अपनाम कर ये लोग दिल्ली में चुनाव जीतना चाहते हैं। (तस्वीर में बग्गा की शिकायत की कॉपी)

रद्द की जाए वकालत की सदस्यता
इसके साथ ही प्रशांत भूषण के खिलाफ यूपी में कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर ने लखनऊ स्थित हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए भूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भूषण के ट्वीट का विरोध अयोध्या के साधु समाज ने कहा कि भूषण रपर कार्रवाई तो हो ही साथ ही सुप्रीम कोर्ट से उनकी वकालत से जुड़ी सदस्या भी रद्द की जाए। ( तस्वीर में तजिंदर पाल सिंह बग्गा)

ये है मामला
बता दें कि योगी सरकार आने के बाद प्रदेश के तमाम जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड के जरिए लड़कियों से छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि कुछ मौकों पर यह स्क्वॉड गलत साबित हुआ है।

भूषण को मिली नसीहत
रोमियो की तुलना भगवान श्री कृष्ण से करने और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चैलेंज देने पर वृंदावन के साधु समाज सहित ब्रज की महिलाओं में भारी आक्रोश है। जहां साधुओं ने प्रशांत भूषण के बयान को लेकर निंदा की है वहीं महिलाओं ने प्रशांत भूषण को मथुरा आकर भगवान की दर्शन करने की नसीहत दी है ।

ईश्वर दे सदबुद्धि
वृंदावन के साधु संत महंतों और वेदपाठी विद्यार्थी ब्राह्मणों ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति व भगवान के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले प्रशांत भूषण के खिलाफ सरकार को कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए और उनका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। वही मथुरा वृन्दावन की महिलाओं का कहना है कि आज हमारे प्रदेश में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और योगी और मोदी द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है महिलाओं ने प्रशांत भूषण के लिए कहा है कि वह मथुरा आए और भगवान के दर्शन करें जिसे भगवान उनको सद्बुद्धि दे।












Click it and Unblock the Notifications