सलमान खान के खिलाफ FIR दर्ज, लगा यह आरोप
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सलमान की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही है। क्योंकि एक पुराने मामले में सलमान खान के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में सलमान खान पर सार्वजनिक संपत्ति को गंदा करने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत आज से करीब दो साल पहले की गई थी। लेकिन अब कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

दो साल पहले की गई थी मामले की शिकायत
दरअसल 4 दिसंबर 2017 की शिकायत में मिंटो ब्रिज पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाने का आरोप लगाया था। यह शिकायत एक एनजीओ की ओर से की गई थी लेकिन पुलिस मामले को दबाए रखी। इसके बाद एनजीए के डायरेक्टर ने एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चेतना सिंह के सामने अपना विरोध दर्ज कराया और दलील दी कि पुलिस ने एफआईआर में सिर्फ सलमान खान के लाइव परफॉर्मेंस का जिक्र किया, अन्य प्रमुख लोगों का नाम उसमें शामिल नहीं है।

मिंटो ब्रिज पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाने का है आरोप
इसके बाद अदालत ने इस पर संबंधित थाने के एसीपी को नोटिस जारी किया और मालले की अगली सुनवाई में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके बाद एनजीओ के डायरेक्टर ने 4 दिसंबर, 2017 को संबंधित थाने को एक शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने मिंटो ब्रिज पर अवैध रूप से होर्डिंग लगे होने का आरोप लगाया और इस तरह की सार्वजनिक संपत्ति को गंदा करने के आरोप में कथित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

धाराओं के तहत एक साल की कैद या फिर 50 हजार का जुर्माना
सक्सेना की अपील पहली बार तो खारिज हो गई लेकिन कोर्ट ने दोबारा से विचार किया। जिसके बाद पुलिस ने अब सार्वजनिक संपत्ति को गंदा होने से बचाने के लिए बने कानून (डीपीडीपी) एक्ट, 2007 के प्रावधान के तहत यह केस दर्ज किया है। जिन धाराओं के तहत यह केस दर्ज किया गया है कि उसमें एक साल की कैद या फिर 50 हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications