स्कूल में संबंध बनाने के बदले लड़की को दिया दो लाख का ऑफर, केस दर्ज

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पुलिस ने स्कूल में 14 साल की लड़की को शारीरिक संबंध बनाने की एवज में दो लाख रुपये ऑफर करने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है।

molestation

नाबालिग लड़की की ओर से दी गई शिकायत के बाद पुंडालिकनगर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी के खिलाफ आपराधिक व्यवहार करने और पोक्सो की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

स्कूल के बाहर की गंदी हरकतें
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका मकान मालिक है। वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्कूल पहुंचा और वॉचमैन से उसे बुलाने के लिए कहा। मकान मालिक के इरादों से बेखबर लड़की जब गेट पर पहुंची तो उसने उसे बाहर आने के लिए कहा। स्कूल के गेट से कुछ दूर चलने पर आरोपी ने उसे गलत ढंग से छूना शुरू कर दिया। आरोपी ने यह भी कहा कि मकान मालिक होने के बावजूद वह उसकी मां को हर महीने 5000 रुपये देता है।

लड़की ने घर जाकर मां को बताया हाल
लड़की ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने इसे शारीरिक संबंध बनाने के बदले दो लाख रुपये देने की भी बात कही। डर के मारे लड़की वापस स्कूल भाग गई। घर पहुंचने पर उसने अपनी मां से सारा हाल सुनाया, जिसके बाद दोनों ने थाने जाकर लिखित शिकायत दी।

घर में नहीं मिला आरोपी, तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार किराए के घर में रहता है। आरोपी शख्स ही उस घर का मालिक है। पुलिस ने कहा, 'आरोपी करीब 30 साल का है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस टीमें कई बार उसके घर जा चुकी हैं लेकिन वह मिला नहीं।' घटना की जांच के लिए एक महिला अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+