चाचा चौधरी, साबू को जन्म देने वाले कार्टूनिस्ट प्राण का निधन

आम तौर पर आम लोगों के बीच में कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा केवल प्राण के नाम से मशहूर थे। इनका जन्म 15 अगस्त, 1938 को लाहौर में हुआ था । भारतीय कॉमिक जगत के सबसे सफल और लोकप्रिय कार्टूनिस्ट प्राण ने 1960 से कार्टून बनाने की शुरुआत की। प्राण को सबसे ज्यादा लोकप्रिय उनके पात्र चाचा चौधरी और साबू ने बनाया।
चाचा चौधरी के अलावा बिल्लू, पिंकी, बिल्लू, रमन, छन्नी चाची, समेत कई अन्य कार्टून कैरेक्टर्स को रचने वाले प्राण ही थे।
सर्वप्रथम लोटपोट के लिए बनाये उनके ये कार्टून पात्र बेहद लोकप्रिय हुए और आगे चलकर प्राण ने चाचा चौधरी और साबू को केन्द्र में रखकर स्वतंत्र कॉमिक पत्रिकाएं प्रकाशित की।
प्राण के निधन से साहित्य और काॉमिक के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। लोगों ने प्राण के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications