एटीएम के बाहर लोगों की लाइन में घुसी कार, 15 घायल
इस हादसे में 15 लोग जख्मी हुए हैं, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
सोलापुर। नोटबंदी के फैसले के बाद अभी तक कतार में लगे लोगों के मरने की ही खबरें आ रही थीं लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर में एक ऐसा हादसा हुआ है कि सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

शुक्रवार को सोलापुर में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के बाहर जब लोग अपने रुपए निकालने के लिए लाइन में लगे हुए थे तो अचानक एक कार आकर लोगों के बीच लाइन में घुस गई।
इस हादसे में 15 लोग जख्मी हुए हैं, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर लगने के बाद वहां हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications