कार को कूल रखने के लिए एक गुजराती ने निकाला अनोखा तरीका, गोबर से पोत दिया

नई दिल्ली। मई-जून के महीने में गर्मियों से बचने के लिए लोग क्या-क्या कर सकते हैं इसके लिए आज एक नया उदाहरण देखने को मिला है। अहमदाबाद के एक निवासी ने कथित तौर पर गर्मियों से बचने और अपनी कार को ठंडा रखने के लिए एक अलग तरह का तरीका अपनाया है। उसने अपनी पूरी कार पर गाय के गोबर लेप लगा दिया है है ताकि कार में ठंडक बनी रहे और उसको गर्मी से निजात मिल सके। एक शख्स ने इसका फोटो फेसबुक पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह फोटो

कार पर गोबर का लेप लगी हुई फोटो अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए रूपेश गौरांगा दास ने लिखा है कि गोबर का इससे अच्छा उपयोग मैंने कभी नहीं देखा। रूपेश ने बताया कि ये तस्वीर अहमदाबाद की है जहां पर 45 डिग्री के तापमान की वजह से कार को गर्म होने से बचाने के लिए सेजल शाह ने अपनी पूरी कार पर गोबर का लेप लगा दिया है। फेसबुक पर शेयर किए गए इन दो फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पूरी कार पर गोबर का लेप लगा दिया गया है।

लोगों ने किए अजीबो-गरीब सवाल

लोगों ने किए अजीबो-गरीब सवाल

हालांकि कार पर लगे गोबर के लेप ने अपने पीछे कई सवाल भी छोड़ दिए हैं। पोस्ट पर कुछ लोगों ने कहा कि गर्मी से तो बच सकते हैं लेकिन गोबर के गंध से कैसे निपटा जाएगा। जबकि कुछ लोगों ने ऐसे भी सवाल किए आखिर गोबर की परत वाहन को कितना ठंडक पहुंचाएगी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अभी तक आप गोबर को ग्रामीण इलाकों में जमीन पर या फिर दीवारों पर ही लगाया जाता रहा है। इसके पीछे भी लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोग इसे सर्दियों से बचने का उदाहरण देते हैं तो कुछ लोग इसे धार्मिक चीजों से भी जोड़कर देखते हैं तो कुछ लोग इसे कीटाणुनाशक और मच्छर से बचने के लिए गोबर का लेप लगाते हैं।

एयर कंडीशनर कार, फिर गोबर का लेप क्यों?

एयर कंडीशनर कार, फिर गोबर का लेप क्यों?

लेकिन कार पर गोबर का लेप लगाया जाना कहां तक तापमान को कंट्रोल करेगा इसके बारे में अभी तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। लेकिन लाखों रुपए की कार वो भी जिसमें एयर कंडीशनर लगा हो उस पर गोबर का लेप लगाने से क्या फायदा होगा। फिलहाल कार में गोबर की लेप लगी हुई फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं। इससे पहले कई नेता भी सामने आए थे जो गोमूत्र और गोबर के विभिन्न लाभ का दावा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: बच्चों के साथ डॉगी की मस्ती का ये वीडियो आपका दिन बना देगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+