सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कैप्टन कूल एमएस धोनी का नया लुक, हैरान कर देंगी तस्वीरें
सदी के महान क्रिकेटरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने नए लुक में एमएस धोनी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।
नई दिल्ली, 31 जुलाई। क्रिकेट की पिच पर धोनी अब भेल ही कम नजर आते हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए धोनी अपने फैंस के लगातार संपर्क में रहते हैं। सदी के महान क्रिकेटरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने नए लुक में एमएस धोनी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इन फोटोज में धोनी काफी युवा नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उनके नए लुक को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जब उन्होंने कोरियोग्राफर-डांसर फराह खान के साथ एक फोटोशूट करवाया था। भारतीय क्रिकेट टीम की पुरानी जर्सी में एमएस धोनी ने इस नया लुए एक विज्ञापन शूट किया था, उस दौरान भी सोशल मीडिया पर उनके लुक ने काफी चर्चा बटोरी थी।

अपने लुक से पहले भी चौंकाते रहे हैं धोनी
धोनी का नए-नए लुक में अपने फैंस के बीच आना कोई नया नहीं है। इससे पहले भी वह अपने लुक से अपने फैंस को चौंकाते रहे हैं। कुछ महीनों पहले कैप्टन कूल की बौध भिक्षु के रूप में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने अपना सिर मुंडवा रखा था। उस फोटो के वायरल होने के बाद उनके क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अध्यात्म अपनाने के कयास लगाए जा रहे थे।

लंबे बालों वाला लुक भी युवाओं के सिर चड़कर बोला था
जब धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था तो उस वक्त वह लंबे बाल रखते थे। जब धोनी ने पदार्पण किया था तो वह लंबे-लंबे छक्के लगाया करते थे, जिसकी वजह से वह खासे चर्चित हो गए थे। भारत में उस समय युवाओं के सिर धोनी कट कराने का भूत सवार हुआ था। वहीं विश्व कप जीतने के बाद धोनी ने अपना सिर मुंडा लिया था। धोनी के इस लुक ने उन युवाओं को खासा निराश किया था जो उन्हें देखकर लंबे बाल रखने लगे थे।

क्रिकेट की पिच पर जल्द आएंगे नजर
धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह अभी भी आईपीएल का हिस्सा हैं। जल्द ही धोनी आईपीएल के दूसरे हिस्से में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications