कैप्टन अमरिंदर ने पाक आर्मी चीफ को दी धमकी, बोले- हम भी पंजाबी हैं

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुदासपुर में करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान पर जमकर बरसे।उन्होंने पठानकोट और अमृतसर हमले के लिए पाकिस्तान सेना प्रमुख जावेद बाजवा की तीखी आलोचना की और चेतावनी दी कि पंजाब और भारत की शांति को भंग करने करने की कोशिश वे ना करें।

पाकिस्तान पर जमकर बरसे कैप्टन अमरिंदर

पाकिस्तान पर जमकर बरसे कैप्टन अमरिंदर

उन्होंने कहा कि एक सैनिक होने के नाते वे कमर बाजवा से कुछ कहना चाहते हैं। कौन सी आर्मी सीजफायर का उल्लंघन करना और सीमा के पार जवानों का कत्ल करना सीखाती है। कौन सी आर्मी, कभी पठानकोट तो कभी अमृतसर में हमले के लिए आंतकी भेजना सीखाती है?

कैप्टन अमरिंदर ने पाक आर्मी चीफ को चेताया

सीएम कैप्टन अमरिंदर ने पाक आर्मी चीफ को चेतावनी देते हुए कहा, 'मैं आपको चेतावनी देता हूं, हम भी सिख हैं, पंजाबी हैं। आपको न तो यहां आने की इजाजत मिलेगी न ही हम यहां का माहौल खराब करने देंगे। बता दें कि हाल ही में हुए निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमला हुआ था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में भी पाक का हाथ होने के सबूत जांच एजेंसियों को मिले हैं।

'आतंकवाद खत्म करे पाक, तब जाऊंगा'

'आतंकवाद खत्म करे पाक, तब जाऊंगा'

कैप्टन अमरिंदर ने नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर कहा, 'ये सिद्धू की इच्छा है, मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। मैं बतौर सीएम अपनी जिम्मेदारियों को समझता हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म करे तभी वे पाकिस्तान जाएंगे। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्‍तान की ओर से आए उस आमंत्रण को ठुकरा दिया है जिसमें उनसे करतारपुर कॉरिडोर की ओपनिंग में शामिल होने का अनुरोध किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+