अमित शाह से मुलाकात के बाद अब कांग्रेस के G-23नेताओं से मिल सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह

अमित शाह से मुलाकात के बाद अब कांग्रेस के G-23नेताओं से मिल सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली, 30 सितंबर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज-कल में कांग्रेस के जी-23 नेताओं से मिल सकते हैं। कांग्रेस के जी-23 में वैसे नेता शामिल हैं, जिन्होंने पत्र लिखकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी के प्रति नाराजगी जताई थी। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर ये बात सामने नहीं आई है कि अमरिंदर सिंह किस दिन कांग्रेस के जी-23 नेताओं से मुलाकात करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते बुधवार (29 सितंबर) को केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह से मुलाकात की थी।

Amarinder Singh

इंजिया टुडे के मुताबिक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान कांग्रेस पार्टी के जी-23 नेताओं से मिल सकते हैं। बुधवार को दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। हालांकि अब भी ये सवाल बना हुआ है कि क्या वह अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल होंगे।

हमारी पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं है इसलिए ऐसा हो रहा है: कपिल सिब्बल

इधर जी-23 के गुट का हिस्सा कपिल सिब्बल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ऐसी स्थिति में हैं, जहां उसे नहीं होना चाहिए। कपिल सिब्बल ने कहा, "हमारी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है। इसलिए हमें नहीं पता कि ये फैसले कौन ले रहा है। हम जानते हैं और फिर भी नहीं जानते।"

सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में सियासी संकट

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के अचानक इस्तीफे के बाद कपिल सिब्बल का यह बयान आया है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में संकट की स्थिति दिख रही है। नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 72 दिन काम किया और 28 सितंबर की दोपहर अपना इस्तीफा दे दिया।

गुलाम नबी आजाद ने की ये मांग

वहीं जी-23 में शामिल कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उनसे चर्चा करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की एक तत्काल बैठक बुलाने के लिए कहा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 18 सितंबर 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+