Karnataka: सबसे अधिक वोटों के मर्जिन से जीतने वालों में डीके शिवकुमार ने मारी बाजी, टॉप 12 में छाए कांग्रेसी
Candidates Won With Highest Margin in Karnataka Elections: सबसे अधिक वोटों के मर्जिन से जीतने वालों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बाजी मार कर इस लिस्ट में अपना पहला स्थान बनाया है।

Candidates Won With Highest Margin in Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 संपन्न हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने सीट जीतने की संख्या में पिछले 35 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। कांग्रेस ने 35 साल बाद किसी राज्य में 136 सीटों पर जीत हासिल की है । बहुमत से कही अधिक
सीटों पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस कर्नाटक में कांग्रेस बनाने जा रही है।
2018 के विधानसभा चुनाव में महज 80 सीटों पर जीतने वाली कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत हासिल करके नया इतिहास रचा है। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेददखल करने के बाद कांग्रेस जश्न मना रही है।
कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर कर्नाटक में प्रतिबंध लगाने की बात की तो भाजपा ने उस पर बजरंगबली का अपमान करने का आरोप लगकर चुनाव प्रचार के दौरान जमकर घसीटा, कर्नाटक चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने काउंटर करते हुए बजरंगबली का एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा है।
डीके शिवकुमार ने सबसे अधिक वोटों से जीत हासिल की
कर्नाटक चुनाव में कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को भारी वोटों के अंतर से हराया है। इस लिस्ट में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार आर अशोक को 1,22,392 वोंटो के अंतर से हराया है। डीके शिवकुमार आठवीं बार इस सीट से विधायक बने हैं। परसीमन के पहले से डीके का इस सीट पर कब्जा है।
सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीतने वाली लिस्ट में टॉप 12 तक हैं कांग्रेस उम्मीवार
- वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी कांग्रेस उम्मीदवार का नाम दर्ज है। चामराजपेट में कांग्रेस के बीए जमीर अहमद ने बीजेपी के भास्कर राव को 53,953 वोटों से हराया. बेलगावी जिले से कांग्रेस के लक्ष्मण संगप्पा सावदी ने अपने प्रतिद्वंद्वी महेश कुमाथल्ली को 76,122 वोटों के अंतर से हराया है।
- तीसरे नंबर पर भी कांग्रेस उम्मीदवार ही हैं। बेलगाम ग्रामीण में कांग्रेस नेता लक्ष्मी हेब्बलकर ने भाजपा के नागेश मनोलकर को 56,016 मतों से हराया।
- चौथे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार का ही नाम है। चिक्कोडी-सदलगा सीट से कांग्रेस पार्टी के गणेश हुक्केरी ने चिक्कोडी-सदलगा विधानसभा सीट पर 78,509 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
- पांचवे नंबर पर भी कांग्रेस उम्मीदवार का नाम दर्ज है। चित्रदुर्ग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार केसी वीरेंद्र पप्पी ने बीजेपी के थिप्पा रेड्डी को 53,300 वोटों के अंतर से हराया है।
- छठें नंबर पर भी कोलार गोल्ड फील्ड से कांग्रेस की रूपा कला ने भाजपा की अश्विनी संपांगी को 50,467 मतों के अंतर से हराया।
- सातवें नंबर पर इस लिस्ट में शुमार कोल्लेगल में कांग्रेस के एआर कृष्णमूर्ति ने भाजपा के एमएन महेश को 59,519 मतों से हराया।
- आठवें नंबर पर कुदलिगी सीट से कांग्रेस के एनटी श्रीनिवास ने बीजेपी के लोकेश नायक को 54,350 वोटों से हराया।
- नवें नंबर पर पुलकेशीनगर सीट से कांग्रेस के एसी श्रीनिवास ने बसपा प्रत्याशी अखंड श्रीनिवास मूर्ति को 62,133 वोटों के अंतर से हराया है।
- दसवें नंबर पर सर्वगणनगर सीट से कांग्रेस के केलाचंद्र जोसेफ जॉर्ज ने भाजपा के पद्मनाभ रेड्डी को 55,768 मतों से हराया।
- ग्यारहवें नंबर पर यमकानमर्दी में कांग्रेस प्रत्याशी सतीश जारकीहोली ने भाजपा के बसवराज हुंदरी को 57,211 मतों से हराया।
- वहीं 12 वें नंबर पर भाजपा के उम्मीदवार ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया। बसावनगुडी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रवि सुब्रमण्यम ने कांग्रेस के बी वेंकटेश को 54,978 मतों से हराया।
- तेरहवें नंबर पर खानापुर सीट से बीजेपी के विट्ठल सोमन्ना हलगेकर ने कांग्रेस के डॉक्टर अंजलि हेमंत निंबालकर को 54629 वोटों से हराया।
- चौदहवें नंबर पर महालक्ष्मी लेआउट सीट से बीजेपी नेता के गोपालैया ने कांग्रेस उम्मीदवार केशवमूर्ति को 51,165 वोटों से हराया
- पन्द्रहवें नंबर पर पद्मनाबा नगर सीट से बीजेपी के आर अशोक ने कांग्रेस के वी रघुनाथ नायडू को 55,175 वोटों के अंतर से हटाया।
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा












Click it and Unblock the Notifications