पवन कल्याण बोले- टीडीपी-जेएसपी गठबंधन को जीत दिलाने के लिए उम्मीदवार सीट का बलिदान करने के लिए तैयार हैं
आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (APSSDC) मामले में गिरफ्तारी के बाद तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख राजामहेंद्रवरमl सेट्रल जेल में बंद हैं। सेंट्रल जेल में बंद चंद्रबाबू नायडू से जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने कुछ दिन पहले मुलाकात की थी। नायडू से मुलाकात के बाद पवन कल्याण ने टीडीपी के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन का ऐलान किया था। इस गठबंधन के ऐलान के बाद दोनों के बीच आगामी चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जानी शुरू हो चुकी हैं।

वहीं इस गठबंधन के बारे में घोषणा करने कुछ दिन बाद जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण ने कहा आंध्र प्रदेश चुनाव में टीडीपी-जेएसपी गठबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सत्तारूढ़ वाईएसआरसी को हराना है।
उन्होंने कहा हमें अपना ये उद्देश्य पूरा करने के लिए बलिदान देना होगा। इसके साथ ही उन्होंनें कहा अगर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू मुझे ऐसा करने का निर्देश देते हैं तो आगामी चुनाव में मैं अपनी सीट का त्याग करने के लिए तैयार हूं।
आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआरसी को हराने के लिए साथ आई टीडीपी और जन सेना पार्टी के कुछ मौजूदा विधायकों के अलावा टीडीपी के नेताओं को पश्चिम गोदावरी जिलों में अपनी सीट छोड़नी पड़ सकती है। इसकी वजह है कि पवन कल्याण की जनसेवा पार्टी का गोदावरी के दो जिलों में मजबूत आधार है।
यहां कापू समुदाय है जिनके वोट आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिलों के अंतर्गत आने वाले 20 से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव में उम्मीदवारों की जीत में निर्णायक की भूमिका निभाते हैं। प्रदेश की कुल 175 विधानसभा सीटों में से 34 सीटें इन दोनों जिलों में हैं। पूर्वी गोदावरी में कुल 19 सीटें हैं वहीं पश्चिमी गोवरी में 15 सीटें हैं।
गौरतलब है कि गोदावरी जिले की अधिकांश विधानसभा सीटों को चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी का गढ़ माना जाता है। टीडीपी और जेएसपी को कुल 34 में से 12 से 14 सीटें मिलने की संभावना है। पिछले विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने कुल 34 विधानसभा सीटों में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी।
वहीं जेएसपी के वरिष्ठ नेता और पूर्वी गोदावरी जिले के अध्यक्ष कंडुला दुर्गेश ने कहा उनकी पार्टी टीडीपी के साथ गठबंधन के तहत उत्तरी तटीय आंध्र, गोदावरी, कृष्णा और गुंटूर जिलों में 70 विधानसभा सीटें मांग सकता है क्योंकि पार्टी तटीय क्षेत्र में मजबूत है।












Click it and Unblock the Notifications