कैंसर पीड़ित मां की खातिर बेटा अस्पताल में बना दूल्हा, स्काइप पर की शादी
नई दिल्ली। कोलकाता में एक बेटे ने अस्पताल के भीतर ही दूल्हा बन स्काइप के जरिए शादी की। मां की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए बेटे ने इस तरह से शादी की। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दूल्हे की मां कैंसर से जूझ रही है और वो इस हालत में नहीं है कि अस्पताल से कुछ समय के लिए भी बाहर जा सके। कैंसर पीड़ित मरीज बेटे की शादी देख सकें इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने भी कई इंतजाम किए।

टीओआई की खबर के मुताबिक, कोलकाता के रूबी जनरल अस्पताल में गुरुवार को ये शादी हुई। एक कमरे को वैवाहिक स्थल में बदल दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक बेटे ने तय किया कि वह अपनी मां की जिंदगी के आखिरी पड़ाव में उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करेंगे। इसके लिए उन्होंने विदेश में रह रही दुल्हन से स्काइप के जरिए शादी की। 33 साल के भास्कर रॉय बरधान न्यू यॉर्क में असिस्टेंट प्रफेसर हैं, उनका शादी यूएस में ही रह रहीं चंद्रिमा चटर्जी से 15 दिसंबर को होनी थी। भास्कर की मां भासवती कैंसर की आखिरी स्टेज में हैं। उनकी भास्कर की शादी देखने की ख्वाहिश थी, ऐसे में उनकी गंभीर स्थिति को देख उन्होंने शादी के लिए 15 दिसंबर तक इंतजार नहीं किया और विदेश में बैठी दुल्हन से 7 दिसंबर को स्काइप के जरिए शादी कर ली।
भास्कर ने तय किया कि वे अस्पताल में ही स्काइप के जरिए शादी करेंगे। इसके बारे में उनकी मां को कुछ भी नहीं बताया। अस्पताल प्रबंधन ने एक कमरे का इंतजाम किया। इसके बाद भासमती को उस कमरे में शिफ्ट किया गया और उन्हें एक लैपटॉप दिया गया। दूल्हे ने अपनी मां को बताया कि अब वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होने वाला है। स्काइप के जरिए शादी हुई। इस दौरान भास्मती भी खुश दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications