सावधान: ब्रेड खाने से हो सकता है कैंसर, सीएसई सर्वे में खुलासा

नई दिल्ली। हमारे देश के करीब अस्सी प्रतिशत लोगों के घरों में सुबह का नाश्ता ब्रेड से ही होता है लेकिन अब ब्रेड का सेवन करना लोगों के जीवन के लिए खतरा बन सकता है क्योंकि सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉरमेंट (सीएसई) की नई स्टडी कह रही है कि ब्रेड खाने से इंसान को कैंसर हो सकता है।

क्योंकि भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए जाने वाले अधिकतर ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट और पोटेशियम आयोडेट रसायन मिले होते हैं, जिनसे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। इसलिए कई देशों में ब्रेड में इन रसायनों के मिलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

मालूम हो कि पोटेशियम ब्रोमेट एक ऑक्सीडाइजिंग एजेंट है जिसे डालने से ब्रेड सॉफ्ट और पफी बनती है इसी कारण कंपनियां इसका प्रयोग करती है। जिसे कि खाद्य सुरक्षा नियम के अनुसार केवल आटे में मिलाकर प्रयोग करने की इजाजत दी है वो भी मात्र चुटकी भर लेकिन कंपनियां इस नियम से उलट जाकर पोटेशियम ब्रोमेट का प्रयोग अंधाधुंध कर रही है जो कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पूरी तरह हानिकारक है।

सीएसई ने 84 फीसदी ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट या आयोडेट पाये हैं। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आईएआरसी) के मुताबिक पोटेशियम ब्रोमेट से किडनी, थॉयराइड ग्रंथि और पेट का कैंसर हो सकता है। यूरोपीय संघ में साल 1990 से ही यह कैमिकल बैन है।

सीएसई को पोटेशियम ब्रोमेट हार्वेस्ट गोल्ड, ब्रिटेनिया और परफेक्ट ब्रेड ब्रांडों में भी मिले हैं हालांकि ब्रिटेनिया ने इस बात से इंकार किया है। सीएसई ने तो ये भी कहा है कि पिज्जा हट, डोमिनोज, सबवेज, केएफसी और मैकडोनल्ड की चीजों में भी पोटेशियम ब्रोमेट है जो कि हेल्थ को इफेक्ट कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+