भारत में जस्टिन ट्रड्यू: भगवा कपड़ों में पीएम ट्रड्यू और फैमिली गए अक्षरधाम मंदिर

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रड्यू के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। सोमवार को ट्रडृयू और उनकी पत्‍नी सोफी गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर गए और अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम जाकर चरखा भी चलाया। ट्रड्यू ने महात्‍मा गांधी और उनके दिए शांति के संदेश की भी तारीफ की।

अहमदाबाद: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रड्यू के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। सोमवार को ट्रडृयू और उनकी पत्‍नी सोफी गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर गए और अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम जाकर चरखा भी चलाया। ट्रड्यू ने महात्‍मा गांधी और उनके दिए शांति के संदेश की भी तारीफ की। अहमदाबाद विजिट के दौरा ट्रड्यू, उनकी पत्‍नी सोफी और बच्‍चे जैवियर, हैड्रियन और एलाग्रेस भगवा रंग के भारतीय परिधानों में नजर आए। हालांकि कनाडा की मीडिया का कहना है कि ट्रड्यू के पहले भारत दौरे को जैसा सम्‍मान मिलना चाहिए था, वैसा नहीं मिल रहा है। जिस समय पीएम ट्रड्यू का एयरक्राफ्ट दिल्‍ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा तो उस समय उनके वेलकम के लिए पीएम मोदी की जगह एक जूनियर मिनिस्‍टर ने उनका वेलकम किया। कनाडा की मीडिया ने सवाल किया है कि आखिर पीएम मोदी उनके पीएम ट्रड्यू को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट क्‍यों नहीं पहुंचे।

justin-trudeau-in-india-500.jpg

महात्‍मा गांधी के मुरीद हुए ट्रड्यू
पीएम ट्रड्यू ने साबरमती के गांधी आश्रम का दौरा किया और यहां की विजिटर बुक में इस आश्रम के लिए उनके दिल में बसे सम्‍मान का इजहार भी किया। ट्रड्यू ने लिखा कि, 'शांति, मानवता और सच्‍चाई से भरी एक खूबसूरत जगह और आज दुनिया में इन तीनों की सबसे ज्‍यादा जरूरत है।' इसके बाद ट्रड्यू गांधीनगर स्थित अक्षरमधाम मंदिर भी गए। रविवार को ट्रड्यू एंड फैमिली ने आगरा स्थित ताज महल और मथुरा में एक वाइल्‍ड लाइफ सेंचुरी का दौरा किया था। कनैडियन पीएम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात 23 फरवरी को होनी है। इससे पहले ट्रड्यू पंजाब के अमृतसर स्थित स्‍वर्ण मंदिर जाएंगे और इसके साथ ही मुंबई का दौरा भी करेंगे। ट्रड्यू कई भारतीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और उनके इस दौरे का मतलब महिला सशक्‍तीकरण का संदेश देना है। साथ ही ट्रड्यू अपने इस दौरे से कनाडा और भारत के आर्थिक रिश्‍तों पर भी चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+