विमान में खराबी की वजह से अभी भी भारत में ही रुके हैं PM जस्टिन ट्रूडो, अब कनाडा से आ रहा बैकअप प्लेन
Canada PM Justin Trudeau News: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अभी भी भारत में रुके हुए हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए 51 वर्षीय कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को विमान में तकनीकी खराबी की वजह से भारत में रुकना पड़ा है। जस्टिन ट्रूडो ने अपने एयरबस विमान में खराबी आने के बाद दिल्ली के ललित होटल में अपने कमरे में रहने का फैसला लिया है।
कनाडाई अंग्रेजी अखबार CTV की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फंसे पीएम ट्रूडो और कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को लेने के लिए अब कनाडा से एक बैकअप विमान आ रही है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा का एक पोलारिस विमान पीएम ट्रूडो और कनाडाई जी-20 प्रतिनिधिमंडल को लेने के लिए भारत आ रही है।
Recommended Video
बता दें कि पीएम ट्रूडो ने सोमवार को भारत सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं की। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि पीएम ट्रूडो की ओर से किसी अन्य आधिकारिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है।
वहीं राज्य मंत्री के कार्यालय, जिन्हें ट्रूडो का स्वागत करने के लिए नियुक्त किया गया था, राजीव चंद्रशेखर ने भी पुष्टि की कि उनका कर्तव्य केवल कनाडाई प्रधानमंत्री का उनके आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत करना था। स्थानीय उच्चायोग में किसी भी व्यस्तता का कोई संकेत नहीं था।
प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने कहा, "कनाडाई सशस्त्र बल कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को घर लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है। फिलहाल पीएम ट्रूडो दिल्ली के होटल में हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ट्रूडो और उनके साथ आया उनका 16 वर्षीय बेटा जेवियर, दोनों दिल्ली के ललित होटल के कमरे में हैं। पीएम ट्रूडो का बेटा नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले उनके साथ जकार्ता और सिंगापुर भी गया था।
कनाडाई और जापानियों प्रतिनिधिमंडलों के लिए ललित में अधिकांश कमरे बुक किए गए थे लेकिन अब केवल 30 कमरों में ही पीएम की कोर टीम और उनके साथ आए मीडिया को रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications